कन्नौज, अक्टूबर 16 -- टेंडर अनियमितता पर कार्रवाई Kannauj News: कन्नौज, संवाददाता। निर्माण कार्यों के टेंडर में अनियमितता और रिश्वत मांगने के आरोपों पर समाज कल्याण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार असीम अरुण ने सख्त कार्रवाई की है। सिडको के अधिशासी अभियंता संजय गंगवार को निलंबित कर दिया गया है, जबकि संविदा पर तैनात अवर अभियंता कमल बाबू की सेवाएं समाप्त कर दी गई है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर डिजिटल साक्ष्यों की फॉरेंसिक जांच कराने के निर्देश भी दिए गए हैं। मंत्री असीम अरुण के मुताबिक सिडको की ओर से कराए जा रहे निर्माण कार्यों में अनियमितता की शिकायत मिली थी। एकीकृत विकास योजना के तहत करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये के टेंडर में एक ठेकेदार को अनुचित लाभ पहुंचाने के आरोप सामने आए। प्रारंभिक जांच में टेंडर प्रक्रिया में पारदर्शिता की कमी और नियमों की...