कन्नौज, सितम्बर 4 -- Kannauj News: गुरसहायगंज, संवाददाता। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय तेराजाकेट में छात्राओं की सुरक्षा व्यवस्था में खामी मिलने पर जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने नाराजगी जताई। शुक्रवार को औचक निरीक्षण करने पहुंचे डीएम ने विद्यालय की टूटी बाउंड्रीवाल और परिसर के आसपास उगी घास-फूस व झाड़ियों को गंभीरता से लिया। उन्होंने बाउंड्रीवाल की मरम्मत का काम शीघ्र शुरू कराने के साथ झाड़ियों की तत्काल सफाई कराने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि विद्यालय में 148 बालिकाएं आवासीय रूप से रहती हैं, ऐसे में उनकी सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। परिसर में झाड़ियां और घास-फूस होने से सांप, बिच्छू समेत अन्य विषैले जीव-जंतुओं के आने का खतरा बना रहता है। उन्होंने नियमित सफाई और परिसर की निगरानी सुनिश्चित कराने को कहा। निरीक्षण के दौ...