Kannauj News: टूटी पुलिया से सड़क पर बने गड्ढे, फंस रहे भारी वाहन, नाली खोदने पर ग्रामीणों का विरोध
कन्नौज, अगस्त 1 -- Kannauj News: तिर्वा, संवाददाता। तिर्वा-गुरसहायगंज मार्ग पर सौंसरी गांव के सामने टूटी पुलिया वाहन चालकों के लिए मुसीबत बन गई है। पुलिया क्षतिग्रस्त होने के कारण पानी की निकासी बाधित है और बरसात का पानी सड़क पर भरने से गहरे गड्ढे हो गए हैं। इन गड्ढों में आए दिन भारी वाहन फंस रहे हैं, जिससे मार्ग पर यातायात प्रभावित हो रहा है। वाहनों को ट्रैक्टर और अन्य साधनों की मदद से बाहर निकालना पड़ रहा है। ग्रामीणों की शिकायत के बाद शुक्रवार को समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने मौके का निरीक्षण किया। उनके निर्देश पर लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने जल निकासी के लिए गांव की ओर अस्थायी नाली खोदने का काम शुरू कराया। यह भी पढ़ें- Gangapar News: नहीं बन पाई एक साल पहले बरसात में टूटी पुलिया, राहगीर परेशान इसका ग्रामीणों ने विरोध कर दिया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.