Kannauj News: टावर की अर्थिंग में उतरा करंट, भैंस की मौत से लोगों में आक्रोश
कन्नौज, सितम्बर 27 -- Kannauj News: तालग्राम, संवाददाता। कस्बे के चौखटा चौराहे के पास तालाब कला मोहल्ले में रविवार शाम निजी कंपनी के टावर की अर्थिंग में उतरे करंट की चपेट में आने से एक भैंस की मौत हो गई। हादसे के बाद मोहल्ले के लोगों में आक्रोश फैल गया। लोगों ने टावर की अर्थिंग और विद्युत सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठाते हुए संबंधित कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। घटना की जानकारी मिलने पर राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। तालाब कला मोहल्ला निवासी लाखन सिंह पुत्र सुरेंद्र यादव की भैंस रविवार शाम टावर के पास घास चर रही थी। इसी दौरान वह टावर से निकली अर्थिंग की पत्ती के संपर्क में आ गई। अर्थिंग में करंट उतर रहा था, जिसकी चपेट में आते ही भैंस गंभीर रूप से झुलस गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे की जानकारी होते ही आसप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.