Kannauj News: झोपड़ी से खड़ी कर दी दो मंजिला इमारत, जमीन की पैमाइश शुरू
कन्नौज, सितम्बर 30 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। बहवलपुर गांव में मंगलवार को हुए आतिशबाजी विस्फोट में एक कारीगर की मौत के बाद स्थानीय प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। प्रशासन अब मुख्य आरोपी बताए जा रहे शिवकुमार भुर्जी के मकान और जमीन से जुड़े दस्तावेजों की जांच में जुटा है। एसडीएम ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी के निर्देश पर चकबंदी विभाग की टीम ने बुधवार को मौके पर पहुंचकर जमीन की पैमाइश की। ग्रामीणों के मुताबिक जिस जमीन पर शिवकुमार भुर्जी का मकान बना है, वह राजस्व अभिलेखों में राम सिंह के नाम दर्ज है। राम सिंह के पुत्र रामवीर और रामनिवास का आरोप है कि उनके पिता ने शिवकुमार भुर्जी को महज भार झोंकने के लिए थोड़ी जगह दी थी। इसके बाद उसने धीरे-धीरे जमीन पर कब्जा कर पहले झोपड़ी डाली और बाद में उसी स्थान पर मकान बनाना शुरू कर दिया। आरोप है ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.