Kannauj News: झोपड़ी की दीवार गिरने से सो रहा दंपति घायल
कन्नौज, अक्टूबर 15 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। क्षेत्र के खुबरियापुर गांव में बुधवार देर रात करीब एक बजे झोपड़ी की दीवार गिरने से सो रहा दंपति घायल हो गया। उनकी तीन साल की बेटी छुटकी बाल-बाल बच गई। दीवार गिरने से परिवार में चीख-पुकार मच गई। आवाज सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद दंपति को किसी तरह बाहर निकाला। जानकारी के अनुसार, हादसे में धर्मेंद्र सिंह (33) और उनकी पत्नी रंजना और बेटी के साथ झोपड़ी में सो रहे थे। रात करीब एक बजे अचानक झोपड़ी की दीवार भरभराकर ढ़ह गई। मलबे में धर्मेंद्र दब गए। उनके सिर, सीने और हाथों में अंदरूनी चोटें आईं। हादसे के बाद करन कठेरिया और बादाम कठेरिया समेत करीब आधा दर्जन ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने मलबा हटाकर धर्मेंद्र को बाहर निकाला। जिस समय उसे बाहर निकाला गया, उस समय वह बेहोश था।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.