Kannauj News: झाड़ियों में चल रही कच्ची शराब की भट्ठी पर पुलिस का छापा
कन्नौज, जुलाई 12 -- Kannauj News: ठठिया संवाददाता। अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ठठिया पुलिस ने हरिजनपुरवा गिहार बस्ती के पास छापेमारी कर कच्ची शराब बनाने की भट्ठी का भंडाफोड़ किया। मौके से एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से पांच लीटर कच्ची शराब और शराब बनाने के उपकरण बरामद किए गए। रविवार को थानाध्यक्ष संजीव कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने हरिजनपुरवा गिहार बस्ती के निकट झाड़ियों में छापा मारा। कार्रवाई के दौरान मिथुन पुत्र रामपाल निवासी कुतलूपुर, मकरंदनगर, थाना कोतवाली कन्नौज को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से पांच लीटर देशी कच्ची शराब, एक पतीला, टीन, नलकी और कांच की शीशी समेत शराब तैयार करने में प्रयुक्त उपकरण बरामद हुए। यह भी पढ़ें- Roorki News: कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.