कन्नौज, सितम्बर 2 -- Kannauj News: कन्नौज, संवाददाता। तीन दिनों से लगातार हो रही झमाझम बारिश ने शहर की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। मुख्य मार्गों और मोहल्लों में जलभराव से लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। सड़कों पर पानी भरने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं, बिजली संकट ने बारिश से पैदा हुई दुश्वारियों को और बढ़ा दिया है। जगह-जगह विद्युत पोल गिरने से आपूर्ति प्रभावित हुई, जबकि बारिश के कारण मरम्मत कार्य भी बाधित रहा। सोमवार रात से शुरू हुई झमाझम बारिश रूक रूक कर बुधवार तक जारी रही। लगातार बारिश के कारण शहर के विकास भवन, वन विभाग कार्यालय परिसर, शिवाजी नगर, तिर्वा क्रासिंग, कृष्णा नगर, ईदगाह रोड, लुधपुरी रोड, बाबा गौरीशंकर रोड, रानीचाह और नखासा समेत कई इलाकों में जलभराव रहा। कई स्थानों पर सड़क और नालियो...