Kannauj News: झमाझम बारिश में डूबा शहर, नाला सफाई के दावों की खुली पोल
कन्नौज, सितम्बर 1 -- Kannauj News: कन्नौज, संवाददाता। सोमवार रात से हुई झमाझम बारिश ने नगर पालिका की जलनिकासी व्यवस्था की तैयारियों की पोल खोल दी। तेज बारिश के बाद शहर के छोटे-बड़े कई नाले ओवरफ्लो हो गए। करीब 50 मोहल्लों में घंटों जलभराव रहने से जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। संपर्क मार्गों से लेकर मुख्य बाजारों तक पानी भरने से आवागमन प्रभावित हुआ और कई स्थानों पर जाम की स्थिति बनी रही। बारिश के साथ शहर की बिजली व्यवस्था भी बेपटरी हो गई। कई इलाकों में 18 से 20 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने से लोगों के सामने पेयजल संकट खड़ा हो गया। घरों में मोटर-पंप नहीं चल सके, वहीं बिजली पर निर्भर दुकानदारों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों का कामकाज भी प्रभावित हुआ। नगर पालिका की ओर से बरसात से पहले पाटा नाला, अडंगापुर नाला, चिंतामणि नाला और टम्मी नाला समेत 33 छोट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.