Kannauj News: ज्वैलर्स की दुकानों के पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे किए चेक
कन्नौज, नवम्बर 3 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। आगामी धनतेरस और दीपावली पर्व को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने बाजार में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की कवायद शुरू कर दी है। मंगलवार को कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कपिल दुबे ने पुलिस टीम के साथ मुख्य बाजार में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान प्रमुख रूप से सराफा बाजार की ज्वैलर्स दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई। चेकिंग के दौरान कई दुकानों के कैमरे बंद मिले, जिन्हें पुलिस टीम ने दुकानदारों से चालू कराया। वहीं कुछ दुकानों पर कैमरों के एंगल सही नहीं पाए गए। इस पर कोतवाल ने दुकानदारों को कैमरों की दिशा ठीक कराने और पूरे प्रतिष्ठान पर नजर रखने के लिए उचित स्थानों पर कैमरे लगाने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- Kannauj News: ज्वेलर्स की दुकानों के पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे किए चेक कोतवाल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.