Kannauj News: ज्ञापन सौंप ट्रेन के ठहराव की उठाई मांग
कन्नौज, अगस्त 29 -- Kannauj News: नगर के रेलवे स्टेशन पर कोलकाता एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव के सम्बन्ध में नगर विकास समिति के अध्यक्ष ने फर्रुखाबाद के सांसद मुकेश राजपूत को ज्ञापन दिया है। नगर विकास समिति अध्यक्ष हरिओम गुप्ता ने सांसद को दिए गए ज्ञापन में कहा है कि गुरसहायगंज से आगरा जाने के लिए एक मात्र ट्रेन संख्या 13167-13168 कोलकाता- आगरा एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव गुरसहायगंज रेलवे स्टेशन पर जनहित में आवश्यक है।पिछले तीन वर्षों से नगर व क्षेत्र की जनता इस ट्रेन के गुरसहायगंज रेलवे स्टेशन पर ठहराव के लिए मांग करती आ रही है। सांसद मुकेश राजपूत में नगर विकास समिति के इस मांग को गंभीरता से लिया है उन्होंने बताया कि नगर विकास समिति के ज्ञापन को संस्तुति के साथ रेल मंत्री को प्रेषित कर दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.