कन्नौज, अक्टूबर 10 -- Kannauj News: ठठिया, संवाददाता। मदनापुर गांव में खेत में जेसीबी से जबरन मेड़ बंधवाने का विरोध करने पर मां-बेटी से मारपीट का मामला सामने आया है। प्रांशी पुत्री योगेंद्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार सुबह रामप्रकाश, शैलेंद्र, मनोज और प्रमोद जेसीबी लेकर उसके खेत में पहुंचे थे। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उसे और उसकी मां सुमित्रा को लात-घूंसों से पीटा। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर दोनों को बचाया। आरोपियों पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...