Kannauj News: जेल में बिना वकील बंद कैदियों को मिलेगी मुफ्त कानूनी मदद
कन्नौज, अगस्त 7 -- Kannauj News: कन्नौज। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव पौमेला श्रीवास्तवा ने शुक्रवार को जिला कारागार का औचक निरीक्षण कर बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं और कानूनी सहायता व्यवस्था की समीक्षा की। निरीक्षण का फोकस ऐसे बंदियों की पहचान पर रहा, जिनके पास पैरवी के लिए निजी वकील नहीं हैं या जो लंबे समय से विचाराधीन होने के बावजूद न्यायिक प्रक्रिया में अटके हुए हैं। निरीक्षण के दौरान सचिव ने पुरुष, महिला और बाल बैरकों के साथ कारागार अस्पताल एवं पाकशाला का भी जायजा लिया। उन्होंने बंदियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और उनके संवैधानिक अधिकारों की जानकारी दी। सचिव ने जेल प्रशासन और जेल लीगल एड क्लिनिक को निर्देश दिए कि जिन बंदियों को अपील दाखिल करनी है या कानूनी प्रतिनिधित्व की आवश्यकता है, उन्हें जिला विधिक सेवा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.