कन्नौज, अगस्त 31 -- Kannauj News: कन्नौज। जिला कारागार में सुरक्षा व्यवस्था और बंदियों की निगरानी को लेकर सोमवार को जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री और पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों के अचानक जेल पहुंचने से कारागार प्रशासन में हलचल मच गई। टीम ने बैरकों की स्थिति के साथ बंदियों और उन्हें उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था और नियमित चेकिंग के संबंध में जानकारी ली। जेल अधीक्षक ने बताया कि कारागार में जेल स्टाफ के साथ नियमित रूप से चेकिंग की जाती है। अधिकारियों ने निर्देश दिए कि जेल की सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए और प्रतिबंधित सामग्री को किसी भी स्थिति में कारागार के अंदर पहुंचने से रोका जाए। डीएम और एसपी ...