Kannauj News: जेन जी के बाद जेन अल्फा के प्रदर्शन व विरोध के बाद प्रशासन सक्रिय, जांच शुरू
कन्नौज, अगस्त 21 -- Kannauj News: कन्नौज। जिले में छात्र अपनी समस्याओं को लेकर मुखर हो रहे हैं। गुरुवार को एक ओर राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के जेन जी छात्र-छात्राओं ने छात्रवृत्ति के लिए करीब सात घंटे तक प्रदर्शन किया था। तो दूसरी ओर पीएम श्री विद्यालय गुगरापुर में जेन अल्फा के विद्यार्थियों ने इंचार्ज प्रधानाध्यापक के विरोध में स्कूल का गेट बंद कर नारेबाजी की थी। दोनों मामलों में विरोध के बाद प्रशासन सक्रिय हुआ और अब आश्वासन के साथ जांच व कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू हो गई है। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में छात्रवृत्ति न मिलने से नाराज 938 बीटेक छात्र-छात्राओं ने गुरुवार सुबह नौ बजे से प्रशासनिक भवन के पास प्रदर्शन शुरू किया था। छात्रों का कहना था कि चालू शैक्षिक सत्र की छात्रवृत्ति अब तक नहीं मिली, जबकि अन्य सरकारी और निजी इंजीनियरिंग कॉलेजों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.