कन्नौज, अगस्त 6 -- Kannauj News: कन्नौज। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पठकाना में महिला के साथ मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने जेठ-जेठानी व उनके पुत्र पर आरोप लगाते हुये कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दिया है। तलैया चौकी के मोहल्ला पठकाना निवासी ऋचा अग्निहोत्री पत्नी योगेश अग्निहोत्री ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुये बताया कि 4 जुलाई की रात तकरीबन 8 बजे वह दरबाजे पर बैठी थी। तभी उसके जेठ संजीव,जेठानी मंजू अपने पुत्र शिवांग के साथ वहां पहुंच गये। ऋचा का आरोप है कि,इन लोगों ने जमीनी रंजिश को लेकर उसे गालीगलौज शुरू कर दिया। बिरोध करने पर उसकी लाठी डन्डों से पिटाई कर दी। पीड़िता ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की...