कन्नौज, जुलाई 11 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। सौरिख क्षेत्र में शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने विद्युत उपकेंद्र पर प्रदर्शन कर जेई दिलीप कुमार शर्मा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि शिकायत लेकर पहुंचे भाजपा पदाधिकारी के साथ जेई ने कथित रूप से अभद्र व्यवहार किया। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए चेतावनी दी, कि यदि सोमवार तक जेई के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो भाजपा कार्यकर्ता सामूहिक रूप से इस्तीफा देने को बाध्य होंगे। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को हसेरन भाजपा मंडल उपाध्यक्ष रामकिशन तिवारी विद्युत उपकेंद्र पर लाइनमैन से संबंधित शिकायत लेकर पहुंचे थे। आरोप है कि इस दौरान उनकी जेई दिलीप कुमार शर्मा से तीखी बहस हो गई और जेई ने उनके साथ अभद्रता की। यह भी पढ़ें- Kannauj News: जेई पर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष...