कन्नौज, जुलाई 14 -- Kannauj News: छिबरामऊ। सौरिख क्षेत्र में जेई की कथित अभद्रता को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन रंग लाया। मामले में कार्रवाई करते हुए जेई दिलीप कुमार शर्मा का तबादला झांसी कर दिया गया है। हालांकि सौरिख विद्युत उपकेंद्र पर अभी तक किसी नए जेई की तैनाती नहीं की गई है, जिससे क्षेत्र में व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका बनी हुई है। गौरतलब है कि शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने बिजलीघर पर जोरदार प्रदर्शन किया था। कार्यकर्ताओं का आरोप था कि शिकायत लेकर पहुंचे हसेरन भाजपा मंडल उपाध्यक्ष राम किशन तिवारी के साथ जेई ने अभद्र व्यवहार किया। इस घटना के विरोध में मंडल अध्यक्ष मंजेश पाल, राम किशन तिवारी, जिला पंचायत सदस्य भूपेंद्र शाक्य, अरुण प्रताप सिंह समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और नारेबाजी करते हुए जेई के निलं...