Kannauj News: जुकाम-बुखार से बिगड़ी छह साल की बच्ची की हालत, इलाज के दौरान मौत
कन्नौज, सितम्बर 10 -- Kannauj News: तिर्वा, संवाददाता। बदलते मौसम में जुकाम और बुखार का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। उमर्दा कस्बे में दो-तीन दिन से जुकाम-बुखार से पीड़ित छह वर्षीय बालिका की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। उमर्दा निवासी अमित शर्मा उर्फ पिंटू ने बताया कि उनकी छह वर्षीय पुत्री श्रृष्टि को पिछले दो-तीन दिन से बुखार और जुकाम की शिकायत थी। शुरुआत में सामान्य बीमारी समझकर उसका उपचार कराया जा रहा था। सोमवार को अचानक उसकी हालत बिगड़ गई। इस पर परिजन उसे तत्काल कानपुर लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए बालिका को लखनऊ रेफर कर दिया। पिता के मुताबिक, परिजन श्रृष्टि को लेकर लखनऊ पहुंचे और उसका उपचार शुरू कराया, लेकिन चिकित्सकों के प्रयास के बावजूद उसकी जान नहीं बच सकी। उपचार के दौरान उसने दम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.