कन्नौज, जुलाई 21 -- Kannauj News: छिबरामऊ। सौरिख थाना पुलिस ने जुआं खेलने वालों के खिलाफ अभियान चलाते हुए खडिऩी स्थित ज्वाला देवी मंदिर के पास जुए की फड़ पर छापा मारकर तीन लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नकदी और ताश की गड्डी बरामद कर सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि ज्वाला देवी मंदिर के समीप कुछ लोग ताश के पत्तों पर रुपये की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार राजपूत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घेराबंदी कर दबिश दी। पुलिस को देखते ही वहां मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। इस दौरान तीन लोगों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि कुछ अन्य आरोपी अंधेरे और खेतों का फायदा उठाकर फरार हो गए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सर्वेश कठेरिय...