Kannauj News: जीवंत झांकियों के साथ धूमधाम से निकली श्रीराम बारात
कन्नौज, अक्टूबर 29 -- Kannauj News: सौरिख, संवाददाता। क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में बुधवार रात भगवान श्रीराम की बारात धूमधाम से निकाली गई। 51 आकर्षक झांकियों, बैंड-बाजों और डीजे के साथ निकली बारात में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। ऊर्जा राज्यमंत्री कैलाश सिंह राजपूत ने पूजा-अर्चना कर फीता काटकर बारात का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में कमेटी के अध्यक्ष सुधीर सिंह, राजेंद्र सिंह उर्फ राजू और समरजीत सिंह ने भगवान गणेश की आरती उतारी। इसके बाद अतिथियों को पटका पहनाकर और भगवान श्रीराम का चित्र भेंटकर सम्मानित किया गया। ऊर्जा राज्यमंत्री कैलाश सिंह राजपूत ने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन सभी के लिए आदर्श है। उनके चरित्र से प्रेरणा लेकर मर्यादा और आदर्शों का पालन करना चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.