कन्नौज, जुलाई 6 -- Kannauj News: कन्नौज। गुरसहायगंज क्षेत्र में जीटी रोड पर तेज रफ्तार वाहन एक बुजुर्ग की जान ले गया। सड़क पार करते समय कार की टक्कर से 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया, जिससे हादसे की औपचारिक जांच और पोस्टमार्टम नहीं हो सका। गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव अरवासा निवासी रमेश कुमार पुत्र गया प्रसाद रविवार रात करीब 10 बजे खेतों की ओर जा रहे थे। जसोदा के पास जीटी रोड पार करते समय कानपुर की ओर जा रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- एनएच पर बेकाबू कार ने बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौत टक्कर इतनी भीषण थी कि उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने वृद्ध को मृत घोषित कर द...