Kannauj News: जीटी रोड पर आमने-सामने भिड़ीं दो बाइकें, पांच युवक घायल
कन्नौज, अक्टूबर 4 -- Kannauj News: गुरसहायगंज। जीटी रोड पर नवीन रोडवेज बस स्टैंड के समीप शनिवार देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार पांच युवक घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार फर्रुखाबाद के बजरिया निवासी विक्रम राठौर शनिवार को अपने साथी कुलदीप और शेरा के साथ गुरसहायगंज क्षेत्र में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे। बताया गया कि तीनों खाना बनाने का काम करते हैं।देर शाम समारोह से लौटते समय उनकी बाइक नवीन रोडवेज बस स्टैंड के समीप पहुंची, तभी सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी बाइक की जोरदार भिड़ंत हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.