Kannauj News: जीटी रोड किनारे संदिग्ध हालात में मिला अधेड़ का शव
कन्नौज, नवम्बर 10 -- Kannauj News: कन्नौज। सदर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार देर रात जीटी रोड किनारे एक अधेड़ व्यक्ति संदिग्ध हालात में अचेत अवस्था में पड़ा मिला। उसे देखकर स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान फर्रुखाबाद जिले के मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के गांव रोहिला निवासी 50 वर्षीय रमेश चंद्र पुत्र अभय कुमार यादव के रूप में हुई है। वह विकास भवन स्थित उद्यान विभाग में चालक के पद पर तैनात था। जानकारी के अनुसार, सोमवार देर रात पुरानी कचहरी के पास जीटी रोड किनारे रमेश चंद्र अचेत अवस्था में पड़ा था। यह भी पढ़ें- Hapur News: सड़क किनारे व्यक्ति का मिला शव, मची अफरा तफरी उसे देखकर राहगीरों और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.