कन्नौज, सितम्बर 24 -- Kannauj News: कन्नौज, संवाददाता। पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने गुरुवार को कानपुर अनवरगंज-फर्रुखाबाद रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। उन्होंने कन्नौज, गुरसहायगंज रेलवे स्टेशनों पर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे पुनर्विकास कार्यों की प्रगति देखी। यह भी पढ़ें- समम से पूरा करें अमृत भारत स्टेशन का निर्माण : जीएमकन्नौज स्टेशन का निरीक्षण कन्नौज स्टेशन पर निर्माण कार्यों की धीमी रफ्तार पर उन्होंने अधिकारियों को काम में तेजी लाने और निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण कार्य कराने के निर्देश दिए। महाप्रबंधक ने कन्नौज स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया, कॉनकोर्स, प्लेटफॉर्म, निर्माणाधीन लिफ्ट, एस्केलेटर और फुट ओवरब्रिज का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण की मौजूदा स्थिति की जानकारी अधिकारियों से ली औ...