कन्नौज, अक्टूबर 28 -- Kannauj News: ​कन्नौज। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री की अध्यक्षता में जिला पुस्तकालय समिति की प्रथम बैठक आयोजित हुई। बैठक में राजकीय जिला पुस्तकालय के सुदृढ़ीकरण, सौन्दर्यीकरण और रात्रिकालीन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। ​जिलाधिकारी ने गांव स्तर पर संचालित 84 डिजिटल लाइब्रेरियों और जिला पुस्तकालय के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर पाठकों की पहुंच आसान बनाने की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। क्रिटिकल गैप मद से स्वीकृत धनराशि से पुस्तकालय परिसर की खाली जमीन को समतल कर वहां बेंच, हाई मास्ट लाइट और पार्क विकसित किया जाएगा। साथ ही अधिकारियों व शिक्षाविदों से पुस्तकें दान स्वरूप प्राप्त करने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए बाउन्ड्रीवॉल की ऊंचाई बढ़ाने पर सहमति बनी...