Kannauj News: जिला अस्पताल में सीडीओ के निरीक्षण में थायराइड मशीन बंद, कर्मचारी मिले गैरहाजिर
कन्नौज, अगस्त 20 -- Kannauj News: कन्नौज, संवाददाता। जिला अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं और व्यवस्थाओं की हकीकत परखने के लिए मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र कुमार श्रीवास ने गुरुवार सुबह सीएमओ डॉ. विकास चंद्रा, एसीएमओ डॉ. केपी त्रिपाठी और सीएमएस डॉ. गोपाल नारायण द्विवेदी के साथ औचक निरीक्षण किया। इस दौरान थायराइड जांच मशीन बंद मिलने और दो कर्मचारियों के अनुपस्थित पाए जाने पर व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए गए। सीडीओ ने पैथोलॉजी, इमरजेंसी, विभिन्न वार्डों, एनआरसी, एक्स-रे और मेडिको लीगल विभाग का निरीक्षण कर मरीजों को मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। पैथोलॉजी में थायराइड जांच मशीन बंद मिलने पर उन्होंने इसे जल्द चालू कराने के निर्देश दिए। सीएमएस ने बताया कि जल्द ही हार्मोन और विटामिन बी-12 की जांच भी शुरू कराई जाएगी। निरीक्षण के दौरान एचआईवी का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.