Kannauj News: जिला अस्पताल में तंबाकू पर सख्ती, 12 लोगों से वसूला जुर्माना
कन्नौज, जुलाई 4 -- Kannauj News: कन्नौज, संवाददाता। संयुक्त जिला अस्पताल परिसर को तंबाकू और धूम्रपान मुक्त बनाने के लिए प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। सीएमएस के निर्देश पर शनिवार को चलाए गए विशेष अभियान में अस्पताल परिसर में धूम्रपान और तंबाकू उत्पादों का सेवन करते मिले 12 लोगों के चालान किए गए। सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम (कोटपा)-2003 की धारा-4 के तहत कार्रवाई करते हुए कुल 530 रुपये का जुर्माना वसूला गया। अभियान का नेतृत्व साइकोलॉजिस्ट महेंद्र प्रताप सिंह, आर्मी गार्ड और अस्पताल स्टाफ ने किया। अधिकारियों ने अस्पताल आने वाले मरीजों और तीमारदारों से परिसर में धूम्रपान व तंबाकू सेवन न करने की अपील की। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि मरीजों के उपचार के लिए स्वस्थ और स्वच्छ वातावरण बनाए रखना प्राथमिकता है। नियमों का उल्लंघन करने वालो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.