Kannauj News: जातिगत आरक्षण के विरोध में उतरा वैश्य समाज, आर्थिक आधार पर लाभ देने की मांग
कन्नौज, अक्टूबर 9 -- Kannauj News: कन्नौज। जातिगत आरक्षण के स्थान पर आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू करने की मांग को लेकर अखिल भारत वर्षीय अयोध्यावासी वैश्य महासभा ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष धर्मेंद्र गुप्ता के नेतृत्व में जुटे संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर वर्तमान आरक्षण व्यवस्था में बदलाव की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान संगठन के सदस्यों ने कहा कि आरक्षण का लाभ आर्थिक रूप से जरूरतमंद लोगों तक पहुंचना चाहिए। संगठन के दिनेश गुप्ता ने आरोप लगाया कि मौजूदा व्यवस्था में आर्थिक रूप से संपन्न परिवारों को भी आरक्षण का लाभ मिल रहा है, जबकि सामान्य वर्ग के गरीब परिवार सहायता से वंचित रह जाते हैं। उन्होंने कहा कि आरक्षण का आधार जाति के बजाय व्यक्ति की आर्थिक स्थिति और आय को बनाया जाना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.