Kannauj News: जांच की भनक लगते ही दुकानें बंद कर भागे दो खाद विक्रेता
कन्नौज, अक्टूबर 23 -- कन्नौज में खाद दुकानों का औचक निरीक्षण Kannauj News: कन्नौज। खाद की कालाबाजारी और निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत वसूलने की शिकायतों पर कृषि विभाग ने दुकानों की जांच शुरू कर दी है। इसी क्रम में उपकृषि निदेशक संतोष कुमार यादव और अपर जिला कृषि अधिकारी हरेंद्र तिवारी ने सदर तहसील क्षेत्र में खाद की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने दुकानों पर उपलब्ध उर्वरक के स्टॉक, गुणवत्ता और बिक्री से संबंधित अभिलेखों की जांच की। कार्रवाई की जानकारी मिलते ही दो खाद विक्रेता दुकानें बंद कर मौके से भाग गए। दोनों को कारण बताओ नोटिस जारी करने की तैयारी की जा रही है। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने खाद विक्रेताओं से स्टॉक और बिक्री का विवरण मांगा। साथ ही उर्वरक की गुणवत्ता और निर्धारित दरों पर बिक्री की स्थिति भी परखी। जांच के दौरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.