Kannauj News: जहारा देवी मेले की तैयारियां तेज, सड़क मरम्मत व बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश
कन्नौज, जुलाई 30 -- Kannauj News: तालग्राम, संवाददाता। रोहली स्थित प्राचीन जहारा देवी मेले के शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर गुरुवार को मेला परिसर में अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों की तैयारियों की समीक्षा करते हुए समयबद्ध ढंग से सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए गए। तालग्राम क्षेत्र के रोहली गांव में प्राचीन जहारा देवी का मेला प्रतिवर्ष भाद्रपद (भादो) माह के प्रत्येक शनिवार को आयोजित होता है। मेले में प्रदेश सहित देश के विभिन्न हिस्सों से लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। इस वर्ष भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना को देखते हुए उपजिलाधिकारी ज्ञानेंद्र द्विवेदी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ मेला परिसर का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। यह भी पढ़ें- Begus...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.