Kannauj News: जहरीले सांप के काटने से महिला की मौत से मचा कोहराम
कन्नौज, सितम्बर 1 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र की सिकंदरपुर चौकी अंतर्गत जगतपुर गांव में मंगलवार सुबह आंगन में झाड़ू लगा रही महिला को सांप ने काट लिया। हालत बिगडऩे पर परिजन उसे इलाज के लिए निजी चिकित्सक के पास ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। जगतपुर गांव निवासी रीना (42) पत्नी सुभाष मंगलवार सुबह घर के आंगन में झाड़ू लगा रही थीं। इसी दौरान अचानक सांप निकल आया और उसने रीना को काट लिया। सांप के काटने के बाद उनकी हालत बिगडऩे लगी। परिजन आनन-फानन में उन्हें निजी चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना सिकंदरपुर चौकी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.