Kannauj News: जहरीला पदार्थ पीने से अधेड़ की हालत बिगड़ी
कन्नौज, अक्टूबर 3 -- Kannauj News: सौरिख, संवाददाता। थाना क्षेत्र के नगला भारा गांव में किसी बात से क्षुब्ध होकर अधेड़ ने जहरीला पदार्थ पी लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से उसे हालत गंभीर देख मेडिकल कालेज तिर्वा रेफर कर दिया। नगला भारा निवासी विजय भान (50) पुत्र बुद्धा ने पारिवारिक विवाद से तंग आकर घर में रखा कीटनाशक पी लिया। कुछ ही देर में उनकी तबीयत तेजी से बिगडऩे लगी और हालत गंभीर हो गई। परिजन तुरंत उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सौरिख लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर स्थिति संभालने का प्रयास किया, लेकिन हालत नाजुक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें तिर्वा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। यह भी पढ़ें- Kannauj News: गृह कलह से आहत अधेड़ ने कीटनाशक पिया, हालत नाजुक घ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.