Kannauj News: जहरीला पदार्थ खाने के बाद अधेड़ ने लगाई आग, मौत
कन्नौज, सितम्बर 30 -- Kannauj News: कन्नौज। शहर के हाजीगंज मोहल्ले में मंगलवार को संदिग्ध हालात में एक अधेड़ ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इसके बाद उसने खुद को आग लगा ली। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया। कानपुर से लखनऊ मेडिकल कॉलेज भेजे जाने के बाद बुधवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सदर कोतवाली की तलैया चौकी क्षेत्र के हाजीगंज निवासी 50 वर्षीय शहजमा पुत्र मेहंदी हसन ने मंगलवार को संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ खा लिया। इसके बाद पेट्रोल डालकर आग लगा ली। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उसे कानपुर रेफर कर दिया। कानपुर से उसे लखनऊ मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां बुधवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.