Kannauj News: जहरखुरानों ने युवक से लूटी नगदी-मोबाइल
कन्नौज, अगस्त 2 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। रोडवेज बस में यात्रा के दौरान एक युवक जहरखुरानी का शिकार हो गया। जहरखुरानों ने युवक को बेहोश कर हजारों की नगदी और दो मोबाइल लूट लिए। बेहोशी की हालत में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी पर युवक को परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। ग्राम पंचायत खुबरियापुर के मजरा नगला भौसे गांव निवासी जरकरन राजपूत का बेटा गौरव राजपूत दिल्ली में किसी प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। वह शनिवार की देर शाम रोडवेज बस से वापस अपने गांव लौट रहा था। तभी रास्ते में वह जहरखुरानी का शिकार हो गया। बेहोशी की हालत में रोडवेज बस कंडक्टर उसे तालग्राम तिराहा के पास उतार कर चला गया। सडक़ किनारे बेहोश पड़े युवक को देख वहां लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.