कन्नौज, अगस्त 19 -- Kannauj News: छिबरामऊ। क्षेत्र के सराय सुंदर गांव में जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश होते ही गांव की गलियां जलमग्न हो जाती हैं। जलभराव के कारण बच्चे स्कूल तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पानी से स्कूल की ड्रेस खराब होने के डर से कई बच्चे घरों में रहने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में हर बारिश के दौरान यही स्थिति बन जाती है। आने-जाने में परेशानी के साथ रिश्तेदार भी गांव में प्रवेश करने से पहले लौट जाते हैं। ग्रामीणों के अनुसार जलभराव के कारण शादी के रिश्ते तक प्रभावित हो रहे हैं। यह भी पढ़ें- Saharanpur News: ग्रामीणों व मीडिया के शोर मचाने पर जागा प्रधान व सचिव गांव के बाहर स्थित मंदिरों में पूजा करने जाने वाले लोगों को भी प...