Kannauj News: जलभराव से राहत के लिए पालिका ने झोंकी ताकत, पंपिंग सेट से निकाला जा रहा पानी
कन्नौज, सितम्बर 3 -- Kannauj News: कन्नौज, संवाददाता। लगातार बारिश के बाद शहर के कई हिस्सों में हुए जलभराव से लोगों को राहत दिलाने के लिए नगर पालिका प्रशासन ने जल निकासी अभियान तेज कर दिया है। पालिका की टीमें जलभराव वाले क्षेत्रों में पंपिंग सेट लगाकर पानी निकालने में जुटी हैं। अधिकारियों के अनुसार, जल निकासी के साथ ही साफ-सफाई और मच्छररोधी दवा के छिड़काव पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा हैl अधिशासी अधिकारी नगर पालिका श्यामेंद्र मोहन चौधरी ने बताया कि बारिश के कारण प्रभावित क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। मोहल्ला जेर किला, तिर्वा क्रॉसिंग, अंधा मोड़ सहित अन्य स्थानों पर पंपिंग सेट के जरिए पानी की निकासी कराई जा रही है। यह भी पढ़ें- Kannauj News: भारी बारिश से जलभराव के बीच मंत्री ने संभाला मोर्चा, तीन जगहों पर जलन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.