कन्नौज, सितम्बर 27 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। लगातार हो रही बारिश के चलते ग्राम पंचायत कूंदेपुर के मजरा सबसुख नगला में जलभराव की समस्या गंभीर हो गई है। गलियों में पानी भरने और निकासी की व्यवस्था न होने से कुछ मकानों की दीवारों में दरारें आ गई हैं। समस्या को लेकर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। सबसुख नगला गांव के उदयवीर सिंह शाक्य, जयशंकर, मनोज कुमार ने बताया कि जलभराव के चलते उनके मकानों में दरारें आ गई हैं। हालत यह है कि गलियों में अभी भी बारिश का पानी भरा हुआ है। इससे मकानों के गिरने का खतरा बढ़ गया है। वहीं संक्रमण फैलने का भी अंदेशा बना हुआ है। यह भी पढ़ें- Bhabua News: भोरेयां मुख्य पथ पर जमा रहता है गंदा पानी ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान से कई बार पानी निकासी की समस्या का समाधान कराने की बात कही, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया ग...