कन्नौज, सितम्बर 1 -- Kannauj News: तिर्वा, संवाददाता। इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के अनंतपुर एवं कलसान के पास दुकानों में पानी भर गया। जिससे ग्रामीणों ने परेशान होकर प्रदर्शन कर नाले को जल्द खुलवाने की मांग की है। मंगलवार को हुई भारी बरसात के चलते कलसान के अनंतपुर गांव में नालियां बंद होने के कारण बरसात का पानी घरों में घुस गया। पानी के सहारे घरों में बरसाती जीव-जन्तु भी पहुंच गए। जिससे घरों में रहने वाले परिवारों की जान को खतरा हो गया। उधर ग्रामीणों ने नाली बंद होने के कारण भरे पानी के विरोध में सड़क पर प्रदर्शन किया। साथ ही मांग की है कि बंद नालियां जल्द खोली जाएं। यह भी पढ़ें- Garhwa News: नाली का निर्माण नहीं होने के कारण भारी जलजमाव, आक्रोश अन्यथा उनके घर बरसात के पानी से गिर जाएंगें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...