कन्नौज, अगस्त 1 -- Kannauj News: कन्नौज, संवाददाता। शहर के गोलकुआं चौराहे पर शुक्रवार रात नगर पालिका की भारी लापरवाही सामने आई। बारिश में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए बिना पूर्व योजना के रात में जेसीबी से नाले की खुदाई कराई जा रही थी। इसी दौरान जमीन के नीचे बिछी एचपीसीएल की प्राकृतिक गैस पाइपलाइन कट गई, जिससे गैस, कीचड़ और पानी का भीषण रिसाव होने लगा। धमाके की आशंका से आसपास के दुकानदारों और निवासियों में खलबली मच गई। ​सूचना मिलते ही सीओ सिटी शिल्पा वर्मा, ईओ श्यामेन्द्र मोहन चौधरी और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। एचपीसीएल की टीम ने पाल चौराहा स्थित मुख्य कार्यालय से आपूर्ति बंद कराई, तब जाकर करीब एक घंटे बाद गैस रिसाव रुका। हद तो तब हो गई जब इसके ठीक बाद मानपुर रोड पर खुदाई के दौरान जेसीबी ने अंडरग्राउंड बिजली लाइन को भी पूरी ...