कन्नौज, अगस्त 19 -- Kannauj News: जलालाबाद,संवाददाता। सहकारी समिति पिछले दो वर्षों से जलभराव की समस्या से जूझ रही है। हल्की बारिश के बाद ही समिति परिसर और उसके सामने गंगा रोड पर घुटनों तक पानी भर जाता है, जिससे किसानों को समिति तक पहुंचने और खाद ले जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लगातार शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो सका है। किसानों का कहना है कि समिति में खाद और अन्य कृषि सामग्री लेने के लिए रोजाना बड़ी संख्या में किसानों का आना-जाना रहता है, लेकिन जलभराव के कारण उन्हें पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ता है। कई बार किसान बाइक या साइकिल से समिति तक पहुंचते हैं, क्योंकि पैदल चलने पर गड्ढे या नाली का पता नहीं चलता और हादसे की आशंका बनी रहती है। यह भी पढ़ें- Bhabua News: पंप व सोख्ता भी नहीं आ रहे काम, मरीज हो रहे...