Kannauj News: जर्जर स्कूल भवनों को लेकर सपा का प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
कन्नौज, अगस्त 21 -- Kannauj News: तिर्वा, संवाददाता। विधानसभा क्षेत्र के प्राथमिक और जूनियर विद्यालयों की जर्जर हालत, जलभराव और विद्यालयों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइनों को लेकर शुक्रवार को सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष अंशू पाल की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी वैशाली को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कहा गया कि विधानसभा क्षेत्र के कई परिषदीय विद्यालयों के भवन लंबे समय से जर्जर हालत में हैं। कम्पोजिट विद्यालय कनौली, भखरौली, महासौनापुर, सिंगरी, निस्तौली समेत पूर्व माध्यमिक विद्यालय बिहारीपुर, हमीरपुर, जिंदापुर्वा, अशोक नगर और हरचंदापुर में भवनों की स्थिति चिंताजनक है। जर्जर भवनों के कारण छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.