कन्नौज, अगस्त 29 -- Kannauj News: कन्नौज, संवाददाता। परिषदीय विद्यालयों में विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने शनिवार को कलेक्ट्रेट के गांधी सभागार में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में तकनीकी समिति से चिन्हित 271 जर्जर भवनों पर एक सप्ताह के अंदर आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि विद्यालय परिसरों में सुरक्षा से किसी भी स्तर पर समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा कि नीलामी या ध्वस्तीकरण की कार्रवाई से बचे जर्जर भवनों को बिना कार्रवाई के नहीं छोड़ा जाए। संबंधित अधिकारी समयसीमा के भीतर प्रक्रिया पूरी कर रिपोर्ट उपलब्ध कराएं। उन्होंने विद्यार्थियों और शिक्षकों की सुरक्षा के लिए जिले के 32 परिषदीय विद्यालयों से गुजर रही हाईटेंशन विद्...