Kannauj News: जर्जर पुलिस लाइन आवासों में खतरे के साये में पुलिस परिवार
कन्नौज, जुलाई 15 -- Kannauj News: कन्नौज। जिले की कानून-व्यवस्था संभालने वाले पुलिसकर्मियों के परिवार खुद असुरक्षित और बदहाल आवासों में रहने को मजबूर हैं। पुलिस लाइन में करीब दो दशक पहले बने बहुमंजिला सरकारी आवास अब जर्जर हो चुके हैं। टूटी पाइपलाइन, दीवारों में लगातार रिसाव, उखड़ता प्लास्टर और परिसर में फैली झाड़ियां पुलिस परिवारों की चिंता का कारण बनी हुई हैं। लंबे समय से मरम्मत नहीं होने से भवनों की हालत लगातार बिगड़ रही है। पुलिस लाइन में वर्ष 2003 से पहले आरक्षियों, उप निरीक्षकों और निरीक्षकों के लिए आवास बनाए गए थे। यहां टाइप-1 के 144, टाइप-2 के 48 और टाइप-3 के 47 आवास हैं, जिनमें करीब 239 पुलिस परिवार निवास कर रहे हैं। अधिकांश भवनों में पेयजल और जल निकासी की पाइपलाइन जगह-जगह टूट चुकी हैं। गंदा पानी दीवारों से बहता रहता है, जिससे सील...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.