Kannauj News: जरूरतमंदों तक पहुंची मदद, राजस्व कर्मियों ने दिहाड़ी मजदूरों को बांटा राशन
कन्नौज, सितम्बर 27 -- Kannauj News: तालग्राम, संवाददाता। कस्बे की काशीराम कालोनी में रविवार को राजस्व कर्मियों ने जरूरतमंद दिहाड़ी मजदूरों और महिलाओं के बीच राशन का वितरण किया। अचानक सामने आई आर्थिक परेशानियों के बीच खाद्य सामग्री मिलने से श्रमिक परिवारों के चेहरे पर राहत नजर आई। राजस्व कर्मियों ने जरूरतमंद परिवारों से बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी भी ली।
राशन वितरण का कार्य क्षेत्रीय लेखपाल गुलफाम हुसैन और बिरौली क्षेत्र के लेखपाल पुष्पकांत मिश्रा काशीराम कालोनी पहुंचे। यहां उन्होंने दिहाड़ी मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करने वाले श्रमिकों और जरूरतमंद महिलाओं को राशन सामग्री वितरित की। राशन मिलने पर लाभार्थियों ने राजस्व कर्मियों का आभार जताया। लेखपाल पुष्पकांत मिश्रा ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को भोजन और जरूरी सामग्री क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.