कन्नौज, अक्टूबर 26 -- Kannauj News: मिरगावां। महर्षि वाल्मीकि जयंती पर सोमवार को मिरगावां में सामाजिक एकता और धार्मिक सौहार्द की झलक देखने को मिली। श्री हनुमान मंदिर से श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण की रथयात्रा निकाली गई। इसमें वाल्मीकि समाज के साथ अन्य समाजों के लोगों ने भी उत्साह से भाग लिया। ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। जीटी रोड स्थित पाठक स्पेलर पर मोहन लाल पाठक ने श्रीराम दरबार का पूजन किया। जलेसर गंगा घाट से लौटे श्रद्धालुओं समेत लोगों को खीर का प्रसाद वितरित किया गया। पूरे मार्ग पर जयकारे गूंजते रहे। यह भी पढ़ें- Jhansi News: गाजे-बाजे के साथ निकली महर्षि की शोभायात्रा यह भी पढ़ें- Ghaziabad News: भगवान वाल्मीकि की झांकी के साथ शोभायात्रा निकाली यह भी पढ़ें- Bareily News: वाल्मीकि जयंती पर शीशगढ़ में निकाली...