Kannauj News: जमीन को लेकर छोटे भाई पर मारपीट व धमकी का आरोप
कन्नौज, सितम्बर 13 -- Kannauj News: कन्नौज। जमीन की कटौती को लेकर दो सगे भाइयों के बीच विवाद हो गया। बड़े भाई ने छोटे भाई पर रास्ते में रोककर गाली-गलौज, मारपीट कर घायल करने और फोन पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने एसपी से शिकायत कर कार्रवाई की गुहार लगाई।
विवाद की शुरुआत एसपी के आदेश पर सदर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ठठिया थाना क्षेत्र के भठौरा मौजा बेहटा निवासी सोनू चौहान ने एसपी विनोद कुमार को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसके पिता के हिस्से में करीब दो बीघा जमीन है। आरोप है कि छोटे भाई मोनू उर्फ महेंद्र प्रताप ने इस जमीन को एक वर्ष के लिए 15 हजार रुपये में मंगल पुत्र सार्जन को कटौती पर दे दिया। जानकारी होने पर सोनू ने पिता को बताया। पिता की ओर से थाने में शिकायत किए जाने के बाद से मोनू ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.