Kannauj News: जमीन के विवाद में मारपीट, कुल्हाड़ी से हमला करने का आरोप
कन्नौज, अक्टूबर 29 -- Kannauj News: तालग्राम, संवाददाता। तालग्राम थाना क्षेत्र के लंबुइया गांव में जमीन के विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित ने गांव के तीन लोगों समेत चार के खिलाफ गालीगलौज, मारपीट, कुल्हाड़ी से हमला करने, चार पहिया वाहन क्षतिग्रस्त करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लंबुइया गांव निवासी संतोष कुमार पुत्र रामनाथ के अनुसार, 24 अक्टूबर की शाम करीब पांच बजे गांव के रामकिशोर, उनका पुत्र रोमिल, मां अमिता और गदनापुर काजी निवासी ब्रजेश उनके घर पहुंचे। आरोप है कि जमीन के विवाद को लेकर चारों गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी, जिससे संतोष कुमार और उनके स्वजन को चोटें आईं। पीड़ित ने आरोप लगाया कि बीचबचाव करने पहुंचे कुलदीप कुमार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.