Kannauj News: जमीन के विवाद में उलझा गुखरू का उत्सव भवन, 1.41 करोड़ रुपये सीज
कन्नौज, अक्टूबर 25 -- Kannauj News: कन्नौज। सदर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत गुखरू में प्रस्तावित आधुनिक उत्सव भवन का निर्माण जमीन के विवाद में उलझ गया है। शासन से करीब छह माह पहले 1.41 करोड़ रुपये की धनराशि मिलने के बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका। चयनित भूमि पर पुराना कानूनी विवाद सामने आने के बाद परियोजना पर रोक लग गई। अब निर्माण के लिए भेजी गई धनराशि ग्राम पंचायत के खाते में सीज है। ऐसे में उत्सव भवन का निर्माण कब शुरू होगा, इसे लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। ग्राम पंचायत में उत्सव भवन बनाने के लिए पंचायतीराज विभाग ने जमीन का चयन किया था। भूमि को अंतिम रूप देने के बाद विभाग की ओर से इसका विधिवत प्रस्ताव तैयार कर शासन को स्वीकृति के लिए भेजा गया। शासन स्तर से प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद परियोजना को आगे बढ़ाने के लिए करीब छह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.