कन्नौज, अगस्त 12 -- Kannauj News: सौरिख, संवाददाता। थाना क्षेत्र के जादेपुर्वा गांव में मंगलवार को जमीनी विवाद ने अचानक उग्र रूप ले लिया। पुरानी रंजिश के चलते दो पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते लाठी-डंडे चलने लगे। इस झड़प में महिलाओं समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह दोनों पक्षों को अलग किया और घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सौरिख में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस के अनुसार एक पक्ष से आदेश कुमार कठेरिया पुत्र गंगाराम की तहरीर पर अरविंद कुमार, सोनू, राजकमल व थुलरिया गांव निवासी अमरीश कुमार के खिलाफ वहीं दूसरे पक्ष से रूपरानी पत्नी अरविंद कुमार की तहरीर पर आदेश कुमार, पुष्पेंद्र सिंह, अनुराग सिंह व शिशुपाल सिंह क...